August 8, 2026 2:13 am

चिनहट: पत्नी की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका, कातिल पति गिरफ्तार 

मौसेरे भाई के साथ प्रेम-प्रसंग होने के शक में दिया घटना को अंजाम 

चिनहट कस्बा स्थित रामलीला मैदान के पास हुई घटना का मामला 

गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को कर रहा था गुमराह, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को किया बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट कस्बा स्थित रामलीला मैदान के पास रहने वाली 24 वर्षीय यास्मीन की उसके 25 वर्षीय पति अल्ताफ उर्फ कल्लू ने गुरुवार देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेरहम अल्ताफ ने शव को ई-रिक्शा में लादकर बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर किनारे फेंक दिया था। जान लेने के बाद आरोपी ने पत्नी के गायब होने की सूचना चिनहट कोतवाली में दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक गुमशुदगी दर्ज आरोपी से पूछताछ की गई तो उसकी कई बातें विरोधाभास लगी। शक होने पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो बताया कि हां मैंने ही अपनी पत्नी को मार डाला है। इंस्पेक्टर का कहना है आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मूल रूप से बाराबंकी जिले के रूदौली थाना क्षेत्र स्थित शफी नगर निवासी 25 वर्षीय अल्ताफ उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद सईद अपनी 24 वर्षीय पत्नी यास्मीन के साथ कस्बा चिनहट स्थित रामलीला मैदान के पास रहता है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक अल्ताफ ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी कहीं लापता हो गई है। इंस्पेक्टर ने आनन-फानन में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की तो मामला कुछ और ही सामने आया। पता चला कि मौसेरे भाई मुईन के साथ उसकी मृतका का अवैध संबंध चल रहा था और उसी शक के आधार पर आए दिन दंपति के बीच कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी कि तभी बेरहम अल्ताफ ने अपनी जीवन साथी यास्मीन की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। जान लेने के बाद कातिल शव को ई-रिक्शा में लादकर बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नहर किनारे फेंक कर दिया था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कराने वाले आरोपी अल्ताफ से पूछताछ की गई तो वह अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि हां मैंने ही अपनी पत्नी का खून किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर कातिल अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया।

 शक के आधार पर दिया घटना को अंजाम

आरोपी अल्ताफ उर्फ कल्लू ने पुलिस को बताया कि उसके मौसी के लड़के मुईन के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा। इस को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होती रहती थी। बताया जा रहा है कि इसी दरार पैदा होने के अल्ताफ उर्फ कल्लू ने योजना के तहत अचानक पत्नी यास्मीन की गला दबाकर मौत की नींद सुलाने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!