November 4, 2026 11:15 am

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों का आरोप उनके बेटे की हत्या कर शव कस्बा चिनहट में फेंक दिया

इंस्पेक्टर चिनहट के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

दो दिन पहले सृष्टि ज्वैलर्स के सामने संदिग्ध हालात में संदीप सोनी की मिली थी लाश

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कस्बा स्थित सृष्टि ज्वैलर्स के पास एक युवक की लाश मिली थी। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लिया तो मृतक की पहचान चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड स्थित न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय संदीप सोनी पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई।
शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घरवालों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और अपने सगे-संबंधियों के साथ एकत्र होकर मंगलवार शाम एल्डिको तिराहे पर रोड जाम लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उनके बेटे संदीप सोनी को उसी के कुछ दोस्तों ने बुलाकर हत्या कर शव को यहां फेंक दिया।

खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
चिनहट पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक रंजिश सहित कई दिशाओं में छानबीन की जा रही है।

सनद रहे कि पांच अक्टूबर 2026 की सुबह चिनहट बाजार में सृष्टि ज्वैलर्स के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली तो शव की शिनाख्त चिनहट क्षेत्र के सतरिख रोड स्थित न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी संदीप सोनी के रूप में हुई।
शव की पहचान होने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को जैसे ही शव का पोस्टमार्टम हुआ तो परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और शाम को पहले मंत्री आवास उसके बाद एल्डिको तिराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वारदात से आक्रोशित घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने किसी तरह नाराज प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घरवालों ने डूडा कॉलोनी निवासी निवासी प्रियांशु नाम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को प्रियांशु और उसके अन्य साथियों ने बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शोभा सोनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति संदीप सोनी चार अक्टूबर को कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकले थे।

तीन महीने पहले संदीप की हुई थी शादी

बताया गया कि गिरधारी लाल के दो बेटे संदीप सोनी व तुषार सोनी हैं। संदीप बड़ा बेटा था और उसकी तीन महीने पहले शोभा सोनी से शादी हुई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक नामजद आरोपी की तलाश में उनकी टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!