November 4, 2026 3:41 am

चिनहट: बारावफात पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

डीसीपी पूर्वी, एसीपी विभूतिखंड की अगुवाई में इंस्पेक्टर चिनहट ने भारी फोर्स के साथ शांति-व्यवस्था के लिए पैदल गश्त किया 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। 12 रबी उल अव्वल ( बारावफात ) में शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय की अगुवाई में सोमवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने भारी फोर्स के साथ पूरे चिनहट कस्बे में पैदल गश्त किया।

इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की लोगों से अपील की।

12 रबी उल अव्वल यानी बारावफात पर्व पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके मद्देनजर कस्बा चिनहट में सोमवार को डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बारावफात पर्व का जुलूस कहां से शुरू होकर कहां जाकर संपन्न होगा, सुरक्षा के लिहाज से पूरे रास्तों का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान डीसीपी पूर्वी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मातहत किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी पुलिस कर्मी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं इस दौरान जुलूस निकालने वाली कमेटी से भी बातचीत की और दोनों समुदायों से मिलकर उन्होंने मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!