पीड़ित महिला का आरोप, जबरन बनाया शारीरिक संबंध दी थी जान से मारने की धमकी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला परिवार के साथ रहती है। रोज की तरह वह घर थी कि मंगलवार को पड़ोस में रहने वाला लखीमपुर-खीरी जिले के संपूर्णानगर निवासी अनुज यादव पुत्र बाबूराम घर में घुस गया और उसकी इज्जत पर डाका डाल उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कठौता झील के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को मटियारी गांव निवासी एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला लखीमपुर-खीरी निवासी अनुज यादव उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अतिरिक्त इंस्पेक्टर अमित कुमार व कांस्टेबल सूरज कुमार को आरोपी की गर्दन दबोचने के लिए लगाया गया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक अतिरिक्त इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी कठौता झील के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में था कि मौके पर पहुंची पुलिस घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




