November 4, 2026 4:14 pm

चिनहट: साढ़े चार लाख की वसूली करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

घटना को अंजाम देने के बाद काफी दिनों से फरार चल रहा था आरोपी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। साढ़े चार लाख रुपए की अवैध वसूली के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र यादव को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी पिछले कुछ दिनों से पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मारपीट कर खून-खराबा और जबरन साढ़े चार लाख रुपए की वसूली के मामले में चिनहट क्षेत्र के लौलाई का पुरवा गांव निवासी 34 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र महावीर यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई थी। उन्होंने बताया कि उसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले अदालत ने आरोपी को दबोचने के लिए वारंट जारी किया था। अदालत के आदेश का पालन करते हुए फरार चल रहे वारंटी की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और कांस्टेबल प्रदीप तिवारी तलाश कर रहे थे कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार चल रहा आरोपित महेंद्र यादव गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह कांस्टेबल प्रदीप कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपित को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!