तिराहे के पास फल मंडी के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के तिराहा स्थित फल मंडी के पास शुक्रवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब सीवर लाइन की सफाई करते समय दम घुटने एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में लोगों की मदद से सफाईकर्मी को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार को चिनहट तिराहे के पास फल मंडी स्थित सीवर लाइन की सफाईकर्मी ललित पुत्र बहराइची, लाला राम, आकाश व राजन सफाई कर रहे थे कि तभी लाला राम सीवर लाइन में फंस गया। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी पूरे उपकरण के साथ साथ सीवर लाइन की सफाई कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


