August 8, 2026 2:20 am

चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, घरों से लाखों का सामान व नकदी लेकर मौके से फरार

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद की थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर घटी। चोरों ने देर रात तो घरों से अलमारी और बक्से से रखा सामान निकाल कर मौके से फरार हो गए।आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।मिली जानकारी के अनुसार कसमंडी कला के मौलवीगंज निवासी रामसेवक ने बताया कि घर में देर रात चोर घुसे और अलमारी और बक्शे का ताला तोड़कर एक सोने का हार,एक जोड़ी पायेजेब, एक हाफ पेटी, दो जोड़ी पायल 11000 रुपए नगदी लेकर फरार हो गए।

पत्नी को कुछ आहट लगी तो व उठी उसने देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ। तीन चोर चोर जो लंबे चौड़े व काले कपड़े मुंह से ढके हुए थे। सामान लेकर भाग रहे थे पत्नी जोर-जोर से चिल्लाई जिसके बाद देखा तो अलमारी और बक्से का सामान इधर-उधर फैला हुआ था।कीमती सामान गायब था। रामसेवक के घर से कुछ दूरी पर ही वीरेंद्र साहू के घर पर भी चोरों ने देर रात चोरी की और मौके से फरार हो गए। एक साथ दो घरों में चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पहले से ही चोर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं क्षेत्र में लोग जाग-जाग कर रात्रि गुजार रहे इसके बाद भी चोरी की घटना होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनों की तरफ से तहरीर प्राप्त है जांच की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!