लखनऊ। चौक क्षेत्र में में देर रात ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर तक उसका गुबार दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके से 25 फायर ब्रिगेड टीम ने करीब आधे घंटे में आग और काबू पाया। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक चौक क्षेत्र में पाटानाला चौकी के सामने रात करीब 11:45 बजे ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते वो आग गोला बन गया। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग भयानक रूप ले चुकी थी। ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही थी। अगल बगल के मकान में भी आग लगने का खतरा मंडरा रहा था।
टीम ने पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। एक-एक डिलीवरी हॉर्स पाइप लगाकर ट्रांसफार्मर को दो तरफ से घेरकर आग बुझाना शुरू किया। आग इतनी भयानक थी की दोनों तरफ से पानी डालने के बाद भी काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद फोम ब्रांच के जरिए फोम डलवाना शुरू किया गया। आधे घंटे में आग को पूरी तरह से बुझाया गया। आग से किसी तरह की भी जनहानि नहीं हुई है।




