हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक क्षेत्र में ऐसे ही खुले नाले में एक युवक गिर गया। नाले में युवक के पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से उसे निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चौक क्षेत्र के हेरिटेज अस्पताल के सामने शनिवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक नाले में गिरा पड़ा मिला। आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में युवक को गिरा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची आनन-फानन में दमकल कर्मियों को बुलाया और नाले से निकलवाकर युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर चौक के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद युवक की पहचान हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र स्थित बघौली निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र सियाराम के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि युवक घूम-घूमकर कबाड़ बीनने का काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





