August 8, 2026 2:29 am

चौक: यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोपी फरार इनामी डॉक्टर रमीज गिरफ्तार 

इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने रखा था पचास हजार का इनाम

अदालत में सरेंडर करने से पहले इंस्पेक्टर चौक की टीम ने दबोचा 

इससे पहले आरोपी के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपी पचास हजार रुपए के इनामी केजीएमयू रेजीडेण्ट डॉ रमीज उर्फ रमीज उद्दीन को इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय की टीम ने शुक्रवार को उस समय धरदबोचा जब वह अदालत में सरेंडर करने की फिराक में था।

कलयुगी डॉक्टर रमीज की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था, इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक केजीएमयू में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा बीते 23 दिसंबर 2025 को आरोपी डॉक्टर रमीज उर्फ रमीज उद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में जिक्र किया था कि रमीज ने एक एक महिला डॉक्टर का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी। पुलिस ने महिला से संपर्क कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया था।

बयान में पीड़िता ने धर्म परिवर्तन कराने की बात बताई। हाथ रमीज के पिता उत्तराखंड निवासी सलाउद्दीन, मां खतीजा,पीलीभीत निवासी निकाह कराने वाले काजी सैयद जाहिद हसन और गवाह शारिक खान का नाम सामने आया था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रमीज उर्फ रमीज उद्दीन के माता-पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उत्तराखंड निवासी रमीज उर्फ रमीज उद्दीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी डॉक्टर रमीज अदालत में सरेंडर करने की फिराक में था कि इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि केजीएमयू में एमडी पैथालॉजी की छात्रा ने सीनियर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के साथ गर्भपात भी कराया था। इस घिनौने कृत्य में आरोपी डॉक्टर रमीज के माता-पिता भी शामिल थे। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!