एसडीआरएफ स्थानीय पुलिस की मदद से शव बरामद
नदी किनारे मोटरसाइकिल खड़ी मिली, घरवालों में मचा कोहराम
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चौक क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सोमवार को हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत शुष्मलता पाल के 26 वर्षीय पुत्र प्रखर आनन्द पाल ने गोमती नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि आलमबाग निवासी 26 वर्षीय प्रखर आनन्द पाल हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह प्रखर अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकले और चौक स्थित ट्रामा सेंटर के मर्चुरी के पास खड़ी कर गोमती नदी में छलांग लगा ली। यह माजरा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को नदी से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा 24 मई 2026 को आयोजित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुआ था उसे परीक्षा के अनुरूप कामयाबी नहीं मिली थी, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।




