November 3, 2026 10:04 pm

छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट सुशोभिता की हुई पुताई, साफ-सफाई,छठमहापर्व के आयोजन की तैयारी शुरू

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे 41 वां छठमहापर्व का आयोजन दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2025 को लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ भव्य एवं दिव्य होने जा रहा है। इसके लिए हर तरह से जिला प्रशासन एवं अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारी गण लगे हुए है।

इस बार माननीय मुख्य मंत्री जी के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है और सीधे मंच पर आयेगे जिससे कि आगंतुको एवं छठ पूजा करने वाले लोगो को कोई परेशानी न हो। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे 41 वां छठमहापर्व का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को न्हाय-खाय 26अक्टूबर को खरना 27 अक्टूबर को शायं अर्ग एवं 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः अर्ग देकर छठ महापर्व का समापन होगा। छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ भव्य एवं दिव्य आयोजन की तैयारी 22 अक्टूबर 2025 तक पूरी हो जायेगा।

इस छठ महापर्व के मुखय अतिथि के रूप में माननीय योगी आदित्यनाथ महराज जी मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का उद्घाटन 27 अक्टूबर 2025 को शायं 4 बजे सूर्य भगवान को पहले अर्ग दे कर करेगे।इसके साथ ही माननीय भूपेन्द्र सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तरप्रदेश माननीय धर्मपाल जी संगठन मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश, माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश, माननीय बृजेश पाठक जी उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश, माननीय सुरेश खन्ना जी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, माननीय सूर्य प्रताप शाही जी कृषि मंत्री ,माननीय जयवीर सिंह जी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री, माननीय ए० के० शर्मा जी मंत्री उर्जा एवं नगर विकास, मा0 अमर पाल मौर्य जी सांसद राज्य सभा,माननीय वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय निरज सिंह एवं लखनऊ के महापौर माननीया सुषमा खर्कवाल जी मा0 मुकेश शर्मा जी विधान परिषद सदस्य, कमलेश मिश्रा जी अध्यक्ष अवध क्षेत्र मा0 आनन्द दिवेदी जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे। इस कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे। जिसमे में सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी(असम),गोपाल राय(बलिया) सुरेश शुक्ला (मुम्बई) सहित 200 लोक कलाकार 18 घटे लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे।

आज छठ की तैयारी में मनोज सिंह,वेद प्रकाश राय,मनोज राय, सुनील सिंह,एस पी चौहान,सुरेश कुशवाहा,रामयतन यादव,अम्बरीश राय,हनुमान यादव,अवधेश आदि लोग उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!