August 8, 2026 2:13 am

जनपद प्रयागराज के विकासखंड शंकरगढ़ में स्थित यमुना पंप नहर पुनरोद्धार एवं आधुनिकीकरण निर्माण कार्य हेतु 08 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत।

न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृहद व मध्यम पंप नहर के अंतर्गत प्रयागराज के विकासखंड शंकरगढ़ में स्थित यमुना पंप नहर प्रथम/द्वितीय चरण (क्षमता 720 क्यूसेक) के पुनरोद्धार एवं आधुनिकीकरण निर्माण कार्य हेतु 08 करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कर दिया गया हैं।जारी शासनादेश में यह निर्देश दिए गए हैं। कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किए जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कर ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां पर्यावरण क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके निर्माण का प्रारंभ कराया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!