न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत 03 पशु सेवा केन्द्रो के निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रथम किश्त के रूप में 69 लाख 11 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से जनपद सुल्तानपुर के विकासखंड धनपतगंत के ग्राम महमूदपुर तथा शामली के विकासखण्ड थाना भवन के ग्राम खेड़ा गदाई का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र के निर्माण हेतु 34.555 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनाादेश जारी करते हुए जनपद सुल्तानपुर तथा शामली के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिला योजनाओं के जनपदवार/योजनावार परिव्यय निर्धारण के उपरांत स्वीकृत धनराशि को आवंटित परिव्यय में समायोजित कराते हुए यथावश्यकता संबंधित जनपदों की जिला योजना समिति का कार्याेत्तर अनुमोदन प्राप्त किए जाने का उत्तरदायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 का होगा।




