November 6, 2026 8:45 pm

​जनसुनवाई: एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। (संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!