November 4, 2026 4:33 am

जलकल विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटरों पर नई शर्तों और रुकी पदोन्नति पर विरोध, 23 अक्टूबर को धरने का ऐलान

लखनऊ। (संवाददाता) जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ में आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए टाइपिंग टेस्ट एवं CCC प्रमाणपत्र अनिवार्य किए जाने तथा नियमित कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति को लेकर कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया है।

जलकल, नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले 10 से 15 वर्षों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों पर अचानक नई शर्तें लागू करने के औचित्य पर पुनर्विचार होना चाहिए। साथ ही पात्र नियमित कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

जलकल कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री तूफानी ने भी कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर जलकल मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जलकल कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!