August 8, 2026 2:13 am

जानकीपुरम: मंगल भंडारे में मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, चीन लोग गिरफ्तार 

चोरी के छह मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मंगलवार को बड़े मंगल पर भंडारे में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए भक्तगणों का मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम की टीम ने तीन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से अलग-अलग कंपनियों के छह मोबाइल फोन व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

हर साल की इस वर्ष भी मंगलवार को प्रथम मंगल के मौके पर जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा था। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तगणों की भीड़ जमा थी कि इसी दौरान प्रसाद ग्रहण करने के बहाने भीड़ में चोर भी दाखिल हो गए। लोगबाग प्रसाद ग्रहण करने तथा बांटने में जुटे थे कि इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए चोरों के गिरोह ने हाथ की सफाई करते हुए लोगों का कीमती मोबाइल फोन ले उड़े। भीड़भाड़ खत्म होने के बाद भक्तगण जब अपनी-अपनी जेब देखा तो उनके मोबाइल फोन गायब थे यह देख उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना को दी। उपनिरीक्षक चन्द्रभान गिरी के मुताबिक विश्वास तिवारी ने कहा कि वह मामा चौराहे पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गए थे कि उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। उपनिरीक्षक चन्द्रभान गिरी का कहना है आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें कुछ लोग संदिग्ध हालात में दिखे। इंस्पेक्टर जानकीपुरम की टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बुधवार को चोरों की तलाश में जुटी थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग खदरी क्रासिंग के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से तीन लोगों को धरदबोचा।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित कसावा गांव निवासी मोहम्मद मतीन पुत्र रफीक अहमद, डालीगंज हुसैनगंज निवासी हनीफ पुत्र शमी व गुड़ मंडी डालीगंज हुसैनगंज निवासी अरूण पुत्र सजन गिहार बताया। पुलिस को इनके पास चोरी के छह मोबाइल फोन व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों आरोपितों ने मंगल के भंडारे में मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!