November 7, 2026 1:14 am

जानकीपुरम: साढ़े चार साल की बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने नाबालिग बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

बीती 30 जून को वादिनी ने शिकायत की थी कि उसकी साढ़े चार वर्ष की बेटी के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया गया है।इस पर थाना जानकीपुरम पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया। पूर्व में एक आरोपी राम रतन साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

विवेचना के क्रम में शनिवार को सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी सीतापुर रोड योजना सेक्टर सी अलीगंज, मूल निवासी ग्राम रनवोड़ नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ को अर्जुन पार्क के पास से हिरासत में लिया गया।आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!