मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में किया गया। कुल 129 मामले 48 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले राजस्व, पुलिस, विधुत, शिक्षा विभाग, खाद एवं रसद विभाग संबंधी रहें। डीएम ने सभी मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।ग्राम बांक निवासी बुजुर्ग बृजरानी ने डीएम साहब से बताया पति की मौत के बाद पेट पालने की व्यवस्था नही होने पर बच्चो को लेकर मायके चली गई थी इस बीच पैत्रक मकान और जमीन पर पड़ोसी टेनी और उर्मिला ने कब्ज़ा कर लिया।
बुजुर्ग अपने बच्चो को लेकर पैत्रक घर पर पहुंची तो टेनी अपने साथियो को बुलाकर गली गलौच कर घर जमीन छोड़ देने की धमकी दे रहा है।पीड़ित के पास अब कोई दूसरा घर और जमीन नही है जिस कारण वह अब बेघर है।डीएम ने पुलिस को तत्काल मौके पर पहुँच बुजुर्ग महिला की समस्या निरस्तारण के आदेश दिये। तहसील दिवस में साहिलामऊ निवासी मोहम्मद शोएब, मुशर्रफ व अन्य लोगों ने मिलकर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खसरा संख्या 311 स रकबा 0.733 हैकटेयर में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है जिस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए।ग्राम पंचायत देडेमऊ प्रधान ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बिजली के पोल जर्जर हो चुके है बदलने व नए खंभ को लगाने के लिए गुहार लगाई।
वहीं हसनैन अली सदस्य नगर पंचायत शबाना मिर्जा सदस्य नगर पंचायत मालती यादव शिल्पी राठौर ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि नगर पंचायत मलिहाबाद द्वारा योजना साजिश के अंतर्गत आपसी मिली भगत से नगर पंचायत के विकास मत में प्राप्त रुपयों का गबन करने के साथ-साथ वैधानिक कार्यों में प्रविधियां की जांच की मांग की। वही तहसील दिवस में समाजसेवी यूसुफ ने तहसील दिवस में प्रार्थना देकर बताया कि केवल हर में प्राथमिक विद्यालय में जर्जर भवन में संचालित हो रहा है एक कक्ष और बरामदे में पूरा स्कूल संचालित हो रहा है जर्जर छत कभी भी गिर सकती है कुछ कहा नहीं जा सकता है जिस पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान सीडीओ अजय जैन, एसीएमओ समर्थ श्रीवास्तव, एसडीएम सौरव सिंह, तहसीलदार विकास सिंह, नायब तहसीलदार इंद्रीश शुक्ला, बीडीओ मलिहाबाद माल लेखपाल संघ के महामंत्री दीपक मौर्य आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




