August 8, 2026 2:19 am

जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण आगामी 29 जुलाई तक

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण पूर्व में तय अवधि तक न हो पाने के कारण आवश्यक वस्तुओं के वितरण का कार्य 29 जुलाई, 2024 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।

यह जानकारी प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने देते हुए बताया कि इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा 29 जुलाई, 2024 को उपलब्ध रहेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!