August 8, 2026 2:12 am

जोखिम प्रबन्धन एवं पशुधन बीमा योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ 88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जोखिम प्रबन्धन एवं पशुधन बीमा योजना के लिए 1188.41 लाख रूपये (ग्यारह करोड़ अट्ठासी लाख इक्तालिस हजार रूपये) की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय अनुसूचित जाातियों के लिए विशेष घटक योजना के तहत किया जायेगा।पशुधन विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय राज्य सरकार तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजा के अनुसार योजना की गाइडलाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा। शासनादेश में कहा गया है कि इस सम्बंध में भारत सरकार द्वारा निर्गत अन्य सुसंगत दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!