August 8, 2026 2:20 am

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

लखनऊ। (संवाददाता) बुद्धेश्वर चौराहे के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मजदूर राजकुमार (30) को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के समय वह साले की शादी में शामिल होने सरोसा भरोसा जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। मलिहाबाद के सिरगामऊ निवासी कुलदीप के मुताबिक भाई राजकुमार (30) के साले की शादी रविवार को पारा के सरोसा गांव में थी। परिवार के अन्य सदस्य पहले ही शादी में शामिल होने चले गए थे।

राजकुमार रात में अकेले बाइक से शादी में जा रहे थे। वह बुद्धेश्वर चौराहे के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया पर वह फर्राटा भरते हुए भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने राजकुमार को ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी मीना व दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर पारा के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के समय राजकुमार ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। राजकुमार ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती।

राजकुमार की मौत से साले की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। राजकुमार की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रोते- रोते बेसुध हो गई। होश आने पर वह यही रट लगाए थी कि कुछ देर पहले ही बात हुई थी। राजकुमार ने दस मिनट के भीतर आने की बात कही थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!