April 19, 2026 5:48 pm

ठाकुरगंज: 17 वर्षीय छात्र को अगवा कर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाली शातिर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे 

अपने बचाव में कई पैंतरा अख्तियार किया, लेकिन सच सामने आते ही पहुंची सलाखों के पीछे 

अगवा कर नैनीताल बंधक बनाकर नाबालिग बच्चे पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में बीते दिनों हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली एक महिला ने 17 वर्षीय नाबालिग बच्चे को अगवा नैनीताल में बंधक बनाकर उसके साथ सारी हदें पार कर दी। वह किशोर के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए छोड़ने के घरवालों से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी तक दे डाली।

इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस गहनता से छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

बताते चलें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में बताया कि उसका 17 वर्षीय नाबालिग बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ता है।

ठाकुरगंज क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि इसी इलाके की रहने वाली  एक महिला उसके बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि अतिका शातिर किस्म की अपराधी और वह हनी ट्रैप गिरोह चलाती है। वह मासूम बच्चे को नैनीताल लेकर पहुंच गई और वहीं पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। शातिराना दिमाग वाली महिला उल्टे नाबालिग बच्चे सहित कई लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साज़िश रची, लेकिन ठाकुरगंज पुलिस की छानबीन ने बेनकाब कर दिया। पुलिस शातिर किस्म की महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!