November 4, 2026 2:36 am

… डर के आगे जीत है: मिशन शक्ति के तहत कुंवर ग्लोबल स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ए अहमद सौदागर लखनऊ। डरो नहीं… डर के आगे जीत है। यह वह हौसला है जो इन दिनों कमिश्नरेट पुलिस के भीतर है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय निर्देश और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट के अलावा चौकी प्रभारी अपट्रान, मिशन शक्ति प्रभारी सरिता यादव, उपनिरीक्षक प्रीति सहित अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से मदद हासिल करने के संबंध में अहम जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन जनकल्याण नंबरों एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर स्कूल में अध्यनरत 15 प्रतिभाशाली छात्राओं को डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा मोमेंट देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद छात्राओं का हौसला अफजाई करना तथा उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव के दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन एवं छात्राओं का हौसला अफजाई करने के लिए पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों तथा महिला पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!