लखनऊ। (संवाददाता) NSS शिविर के अंतिम दिन”डिजिटल लिटरेसी “तथा “आस्था तथा संस्कृति का महाकुंभ ” विषय पर एक रंगारंग पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा महाविद्यालय परिसर में पतंग को उड़ाया।
पतंग उन्मुक्तता का प्रतीक होती है दूर तक संदेश देने में सहायक होती है I पतंग जिसपर पुरुष का एकाधिकार माना जाता है, छात्राओं ने उस परम्परा को तोड़ते हुए इसे उड़ाने का प्रयास किया।
किसी ने डिजिटल literracy और महाकुंभ का संदेश देते हुए बहुत ऊंची उडाई कोई छात्रा केवल दौड़ कर ही उड़ाती रही I पतंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में पतंगे बनाई और सृजनात्मकता का परिचय दिया।
पतंग प्रतियोगिता में नेहा पाठक प्रथम स्थान,अर्चना सिंह द्वितीय स्थान तथा अनुश्री वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सर्वाधिक सृजनात्मक पतंग में माही वर्मा को पुरस्कार दिया गया कुमारी प्रियंका तथा शिवानी की पतंग सबसे सुंदर पतंग रही। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजयी छात्राओं को प्राचार्य अंशु केडिया जी, IT कॉलेज की प्रोफेसर सोनिका राजन, डॉ वाहिद आलम, शिया कॉलेज द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या प्रो. अंशू केडिया जी के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियो श्रीमती सुनीता यादव , डॉ. अनामिका सिंह के निर्देशन में हुआ I




