November 4, 2026 1:56 am

डीजीपी ने फाइट अगेंस्ट ड्रग्स बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 

लखनऊ से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक देगी नशामुक्ति का संदेश

ए अहमद सौदागर लखनऊ।राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय से फाइट अगेंस्ट ड्रग्स अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली को डीजीपी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में आयोजित यह रैली नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त करेगी।

इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी है।

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स अभियान नशे के विरुद्ध देश की सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है और यह यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का अहम हिस्सा है।

रैली का उद्देश्य फाइट अगेंस्ट ड्रग्स और से नो टू ड्रग्स का संदेश हर वर्ग, खासकर युवाओं तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान यूपी पुलिस की टीम स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्रों से संवाद कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी। भारत सरकार की राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस – 14446′ का भी प्रचार किया जाएगा।

यूपी पुलिस ने इस साल अब तक 4,197 अभियोगों में 36,088 किलो मादक पदार्थ बरामद कर 6,076 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन दहन के तहत 1,72,246 किलो ड्रग का निस्तारण कर 418 करोड़ की कीमत के नशे को नष्ट किया, जो देश में प्रथम स्थान है। एनडीपीएस की धारा 68 ई और एफ में 96 केसों में 80.33 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर यूपी दूसरे स्थान पर है।पीट -एनडीपीएस में 76 मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई, 26 कार्टेल ध्वस्त, 19 अंतरराज्यीय कार्टेल पर कार्रवाई जारी और 5 गुप्त लैब नष्ट की गईं। एएनटीएफ ने गठन से अब तक 504 केसों में 45,292 किलो ड्रग बरामद कर 1,364 तस्करों को पकड़ा है, जिसकी कीमत 554 करोड़ है।

रैली में यूपी पुलिस के 5 जांबाज राइडर्स रॉयल एनफील्ड पर विशेष किट के साथ चल रहे हैं। साथ में कमांड कंट्रोल रूम वाली मिनी बस, लॉजिस्टिक्स ट्रक और एम्बुलेंस भी है। लखनऊ से शुरू होकर इटावा, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक के कार्यक्रम के बाद 21 अक्टूबर को कपफ़्स के साथ जयपुर, अजमेर, उदयपुर, गांधीनगर होते हुए 26 अक्टूबर को एकता नगर (केवड़िया) पहुंचेगी और 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!