November 4, 2026 8:17 am

डीजी कारागार पीसी मीना ने सेवा स्मृति’ स्मारिका का किया विमोचन

ए अहमद सौदागर लखनऊ।कारागार सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी में महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने वार्षिक स्मारिका ‘सेवा स्मृति’ का विमोचन किया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एसपी सिंह पुंढीर ने मुख्य अतिथि पीसी मीना का सम्मान किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महामंत्री आरसी उपाध्याय ने संगठन की गतिविधियों का ब्योरा दिया, जबकि संपादक वीके जैन ने स्मारिका के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में डीजी पीसी मीना ने कहा कि ‘सेवा स्मृति’ कारागार विभाग की गौरवपूर्ण यात्रा और सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं, उनका मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिये उपयोगी है। उन्होंने पेंशनर्स के कल्याण में एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।

समारोह में अपर महानिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपमहानिरीक्षक डॉ. रामधनी, एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष शरद कुल श्रेष्ठ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!