August 8, 2026 2:19 am

तमंचो व कारतूसों की फोटो लगा युवक ने फैलाई दहशत

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद, लखनऊ। ‘आज का जाम तुम्हारे नाम’ लिख अवैध तमंचो व कारतूस के साथ दहशत का माहौल पैदा करने वाले युवक तक रहीमाबाद पुलिस के हाँथ नहीं पहुंच सके हैं। जबकि उसकी शिनाख्त हो चुकी हैं। लेकिन देर शाम तक रहीमाबाद पुलिस ने युवक पर कोई कार्यवाई नहीं की है जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

सोशल मीडिया पर शनिवार को सुबह सुबह एक खबर फोटो सहित वायरल होने लगी। जिसमें एक युवक ने शैलेश रावत नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपनी स्टोरी पर दो अवैध तमंचो व कारतूस के साथ दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वायरल खबर होने के बाद युवक ने अपनी स्टोरी तो हटा दी। युवक के हाँथ पर एसएसए लिखा होने से उसकी शिनाख्त रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम औलियाखेड़ा निवासी शैलेश रावत के रूप में हुयी। स्टोरी पर अवैध असलहों व कारतूसों को लगा दहशत का माहौल पैदा करने वाले युवक की शिनाख्त होने के बाद भी रहीमाबाद पुलिस युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

खबर चलने के बाद युवक ने बदला आईडी का नाम 

 

सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित होने के बाद युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी शैलेश रावत का नाम बदल शैलेश पासवान कर दिया है। अवैध असलहों सहित कारतूस की फोटो लगा दहशत का माहौल व्याप्त करने वाले युवक शैलेश रावत की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

 

आखिर युवक के पास कहा से आये असलहे कारतूस 

 

अवैध असलहों व कारतूस के साथ स्टोरी लगा दहशत का माहौल फैलाने वाले ग्राम औलियाखेड़ा निवासी शैलेश रावत के पास अवैध असलहे व कारतूस कहा से आये यह सबसे बड़ा सवाल उठता है। क्यूंकि युवक के पास कोई लाइसेंस नहीं है। लोगों ने मांग की है कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ असलहे जब्त किये जाएं।

इस सम्बन्ध में जब एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह से ने बताया की आरोपी को हिरासत में लेकर जाँच की जा रही है ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!