April 19, 2026 5:49 pm

तीन आईपीएस अधिकारी बदले गए, प्राची सिंह की हुईं वापसी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर आईपीएस अफसरों में फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।जिसमें कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। इस फेरबदल में जहां एक ओर प्राची सिंह की मुख्य धारा में वापसी हुई है,उन्हें एसपी अम्बेकरनगर बनाया गया है।

वहीं संजीव सुमन को विश्राम गृह भेजते हुए डीजीपी आफिस से अटैच किया गया है। इसके अलावा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राची सिंह की वापसी को खास तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें पहले भी सख्त और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाना जाता रहा है। वहीं संजीव सुमन को विश्राम गृह भेजे जाने को प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिजीत आर शंकर से जिले में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद की जा रही है। देवरिया जैसे संवेदनशील जिले में उनकी नियुक्ति को लेकर विभाग में सकारात्मक संदेश गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हाल ही में 12 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। लगातार हो रहे इन तबादलों से साफ है कि सरकार पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के मूड में है।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!