November 4, 2026 9:01 am

तीन हत्याओं से दहला कृष्णानगर: नशे में हुआ विवाद… युवक की सिर कूच कर हत्या 

भोला खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कनौसी की घटना, साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज 

घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार, खोज में पुलिस की चार टीमें रवाना 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में तीन हत्या कर हत्यारों ने पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर कनौसी क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने 28 वर्षीय पेंटर सुखपाल के सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी। उसका खून से लथपथ शुक्रवार सुबह उसी के मकान के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में कई वार किए गए थे। सूचना मिलते ही डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक सहित कई पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचे। डीसीपी दक्षिणी के मुताबिक इस मामले में घरवालों की तहरीर पर राजेश रावत उर्फ काली नाम के शख्स के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई है।

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र स्थित बौटहा गांव निवासी 28 वर्षीय सुखपाल पुत्र राम खिलावन कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर कनौसी इलाके में किराए के मकान में रहकर पेंटर का काम करता था।

बताया जा रहा है कि सुखपाल गुरुवार रात अपने साथी राजेश रावत उर्फ काली के साथ शराब की पार्टी कर रखा था कि शराब पीने के बाद नशे की हालत में होने के बाद मारपीट शुरू कर दी। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पड़ताल में सामने आया है कि इसी दौरान राजेश रावत उर्फ काली ने ईंट से वारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है। डीसीपी दक्षिणी का कहना है कि नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!