June 6, 2026 1:50 am

तीसरे बड़े मंगल को रही भंडारों की धूम उमड़ा जन सैलाब

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद मलिहाबाद ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर क्षेत्र पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगा नजर आया। सुबह होते ही हनुमान मंदिरों तथा चौराहों पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों चौराहा पर लोगों ने भंडारों का आयोजन किया जहां श्रद्धालुओं सहित नेताओं की भी काफी भीड़ देखने को मिली रहीमाबाद क्षेत्र जालामऊ में डॉक्टर शैलेंद्र ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जहां मलिहाबाद विधानसभा से विधायक के टिकट की समाजवादी पार्टी की प्रबल दावेदार विजय श्री गौतम शी एल वर्मा पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत हरदोई जनपद से समाजवादी पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बालामऊ सीट से विधायक के टिकट के प्रबल दावेदार अशोक वर्मा गोपार सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वही रहीमाबाद में अक्षत तिवारी सस्पन मलिहाबाद गहदो महमूद नगर कसमंडी खुर्द कसमंडी कला मलिहाबाद कस्बा लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे नवीन मंडी पूर्व प्रधान विमल रावत के सामने मान खेड़ा शेर नगर के सहित क्षेत्र में सैकड़ो जगह भंडारों का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी। सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया ।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!