मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र मलिहाबाद के मोहान रोड पर जा रही तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। टककर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार का इंजन टूटकर करीब 25 फिट दूर जा गिरा। इस हादसे में कार चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो है। और कार में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार मलिहाबाद क्षेत्र के केवलहार निवासी समद पुत्र राजू खान जेन कार यूपी 32 बीसी 8535 से दोपहर करीब 1 बजे मलिहाबाद से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में शफा स्कूल में छुट्टी हो गयी और सडक पर खड़े मिर्ज़ागंज निवासी अर्सलान पुत्र पप्पू खान व मोहल्ला बस्ती धन्वंत राय निवासी नवाज पुत्र मुन्नू खान को देखकर समद ने कार रोक दी। तो उक्त दोनो छात्रों ने घर तक छोड़ देने के लिए कहा । समद ने केवलहार से वापस आकर घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। कार जैसे ही कनकोहरी बाबा की मजार के पास पहुंची थी। तभी कार चालक समद मोबाइल से रील बनाने लगा।
इसी दौरानअनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ मे जा घुसी। कार की टककर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार का इंजन टूटकर करीब 25 फिट दूर जा गिरा। कार चला रहे चालक समद की मौके पर ही मौत हो है। और कार में बैठे छात्र अर्सलान व नवाज गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।




