August 8, 2026 2:18 am

त्योहारों व लोकसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आगामी आने वाले त्योहारों व लोकसभा चुनावों के शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बलों ने तहसील मलिहाबाद के इलाकों में फ्लैग मार्च किया ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया गया आगामी लोक सभा चुनाव व होली एवं रमज़ान के पर्व के मद्देनज़र पुलिस प्रशाशन अराजकत्त्वों पर ख़ास तौर से ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफ़वाह फैलाने वालो पर कठोर करवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रशासन की होती है। आइटीबीपी के जवानों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. पुलिस अधिकारी भी जवानों के साथ कदमताल करते नजर आए, अधिकारियों ने लोगों से रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील की, पुलिस का काम आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!