June 13, 2026 4:37 pm

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत चन्दौली हेतु 81.15 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास के अन्तर्गत जनपद चन्दौली की विधानसभा क्षेत्र- चकिया में सड़क निर्माण से सम्बन्धित एक कार्य हेतु 81.15 लाख रूपये मंजूर किये है। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी चन्दौली के निवर्तन पर रखी गयी है। इस कार्य के लिये ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यवाही संस्था नामित किया गया है।नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये है।

आदेशानुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी प्रयोजन के लिये किया जायेगा जिसके निमित्त स्वीकृत की गयी है तथा किसी अन्य प्रयोजन के लिये नहीं किया जायेगा एवं व्यय स्वीकृत धनराशि तक सीमित रखा जायेगा। कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेका कि इस हेतु राज्य सरकार, केन्द्र सरकार अथवा किसी अन्य स्त्रोत के धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है और न ही यह कार्य किसी अन्य परियोजना/योजना के अंतर्गत अनुमोदित कार्य योजना में सम्मिलित है।

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!