August 8, 2026 2:17 am

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत फतेहपुर, मीरजापुर एवं सुलतानपुर हेतु 481.575 लाख रुपये मंजूर

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर, मीरजापुर एवं सुलतानपुर में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों हेतु कुल 481.575 लाख रुपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद फतेहपुर में 08 कार्यों हेतु 245.20 लाख रुपये, जनपद मीरजापुर में 04 कार्यों हेतु 90.47 लाख रुपये तथा जनपद सुल्तानपुर में 10 कार्यों हेतु 154.905 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!