August 8, 2026 2:17 am

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत अयोध्या हेतु 238.30 लाख रुपये मंजूर

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद अयोध्या में सड़क निर्माण से सम्बंधित 02 कार्यों हेतु 238.30 लाख रुपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी, अयोध्या के निवर्तन पर रखी गयी है।नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद अयोध्या के गोपालपुर शारदा सहायक नहर से गोपालपुर सम्पर्क मार्ग तक हॉटमिक्स सड़क व नाली का निर्माण किये जाने हेतु 106.09 लाख रूपये तथा गंजा गांव में पुलिया से धर्मशाला तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य हेतु132.21 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!