August 8, 2026 2:12 am

​थाना अजगैन में डीएम घनश्याम मीणा और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने खुद संभाली कमान, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

उन्नाव। (संवाददाता) शासन के मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में थाना अजगैन में आयोजित समाधान दिवस बेहद खास रहा,जहाँ जिले के आला अधिकारियों ने स्वयं कमान संभाली।

थाना अजगैन में आयोजित इस जनसुनवाई में जिलाधिकारी (डीएम) श्री घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने तहसील हसनगंज की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुश्री प्रज्ञा पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्री तेज बहादुर सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा: जिलाधिकारी जनसुनवाई के दौरान जमीन राजस्व और आपसी विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीणा ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा:जनता की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर जाकर मुआयना करें टीमें एसएसपी वहीं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें, ताकि विवाद को जड़ से खत्म किया जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।पारदर्शिता:सभी विभागों को पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश।समय सीमा: लंबित मामलों को तय समय सीमा के भीतर निपटाने का अल्टीमेटम फरियादी की संतुष्टि ही निस्तारण का मुख्य मापदंड होगी।इस दौरान थाना अजगैन के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में राजस्व के लेखपाल, कानूनगो और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!