August 8, 2026 2:26 am

थाना रहीमाबाद क्षेत्र में कंटेनर चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

संवाददाता

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में कंटेनर चालक अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद कहीं पता न चला इस संबंध में परिचालक ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ज्ञात हो कि परिचालक प्रबल सिंह निवासी नाना टिकुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव ने रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी है कि मंगलवार को हमारे चचेरे भाई संदीप सिंह चालक कंटेनर यू पी 78डी टी 6275 पर माल रोड कर सीतापुर जा रहा था। कि रहीमाबाद चौराहे के निकट कुन्दन हसपिटल के सामने गाड़ी खड़ी कर परिचालक प्रबल सिंह को यह कहकर चला गया कि मेरी पत्नी का फ़ोन आया था। उसे पैसे लगाने चौराहे पर जा रहा हूं काफी देर तक वापस न आने पर काफी खोजबीन की परिजनों सहित घर वालों से संपर्क किया परन्तु कहीं पता नहीं लगा ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!