November 7, 2026 2:02 am

दक्षिणी जोन की साइबर सेल टीम को मिली बड़ी सफलता: अट्ठारह लाख के सौ खोए मोबाइल फोन बरामद, असली मालिकों को वापस मिला फोन

अपने खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों में दौड़ी खुशी की लहर, पुलिस को दिया धन्यवाद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के निर्देश पर साइबर सेल टीम ने हेल्प डेस्क की मदद तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लोगों के खोए सौ मोबाइल फोन बरामद किया है। उसके बाद जिन लोगों ने मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उन्हें बुलाकर उनका मोबाइल फोन को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि राजधानी लखनऊ में बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल खोने की शिकायत विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम/ साइबर सेल टीम साइबर हेल्प डेस्क के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी के जरिए से संबंधित मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस दौरान सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों और जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस करके मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

टीमों के सतत प्रयास और तकनीकी सहयोग की वजह से 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग अट्ठारह लाख रुपए बताई जा रही।

उसके बाद शनिवार को बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने यह भी कहा कि साइबर सेल टीम आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह का काम आगे भी जारी रहेगा। वहीं अपने खोए मोबाइल फोन फिर से पाकर लोगों ने खुश होकर पुलिस को धन्यवाद दिया।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अबतक कुल 361 मोबाइल फोन जिसकी कीमत 61 लाख बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सिपुर्द किया गया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!