मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज शुक्रवार को दबंगों ने अपनी दबंगई के बल पर अवैध तमंचा लहराते हुए एक गरीब दलित महिला को जाति सूचक गालियां देते हुए मारा पीटा व जान से मार देने की धमकी देते हुए हमलावर मौके से निकल भागे जिसकी शिकायत रहीमाबाद थाने पर लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार ग्राम रुसैना निवासिनी मोहिनी पत्नी गंगा प्रसाद अपने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार रात में घर पर अकेली थी हमारे घर के गांव में ही एक शादी समारोह में गए हुए थे तभी अचानक मेरे गांव के ही पूर्व प्रधान परशुराम घर में घुसकर कहने लगा तुम चमार महिला हो, मुझको तुमने चुनाव हरवा दिया और अवैध तमंचा लहराते हुए गंदी गंदी गालियां देकर उसे मारा पीटा जिसकी सूचना प्रकार मौके पर पहुंचा उसका लड़का ने जिसका विरोध किया इतने में मौके पर सरवन पुत्र गंगा प्रसाद नीरज पुत्र परशुराम दिलीप पुत्र सरवन ने पीड़ित महिला के लड़के को और जेठ के लड़के को भी गलियां देते हुए खूब जमकर मारा पीटा और हमलावरों ने जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले पीड़ित महिला ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है । इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार जी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।




