ए अहमद सौदागर लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोगके घोषित परिणामों में सरस्वती पुरम, खरगापुर, गोमती नगर, लखनऊ, जो कि मूलतः उन्नाव जनपद के बैसवारा क्षेत्र के पाटन गांव निवासी अमन वर्मा ने सफलता हासिल की है।
उन्होंने प्रतिष्ठित परीक्षा में 505वीं रैंक प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में अपना स्थान बनाया है। अमन ने अपने स्वर्गीय दादा-दादी, सीताराम एवं गनेशा का सपना पूरा कर दिया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया। अमन के पिता राम सुंदर वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त सब- इंस्पेक्टर, माता कमलेश वर्मा गृहणी और बड़े भाई अंशुल वर्मा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने 2013 में त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार (उन्नाव) से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद, अमन ने एमएनएनआईटी इलाहाबाद से 2017 में बीटेक की डिग्री पूरी की एवम ये अपने बैच के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। इंजीनियरिंग के बाद, अमन का चयन माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में हुआ था। वे हैदराबाद में कार्यरत थे। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि उन्होंने अपने दूसरे ही प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की। उनका चयन उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल है, जो कॉर्पाेरेट करियर के साथ सिविल सेवा का सपना देखते हैं।इस सफलता के लिये उन्हें खूब बधाइयां मिल रही है।




