बिजली का मीटर लगवाने की एवज में ले रहा था दस हजार की घूस
ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देकर बिजली का मीटर लगवाने की एवज में अवैध रूप से घूस मांगने वाले संविदा कर्मी को गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सहारनपुर इकाई से शिवम सिंह निवासी ग्राम दूधार थाना कॉधला जनपद शामली नें शिकायत की है कि बिजली बिल की धनराशि जमा होने के उपरान्त मीटर लगवाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन के
निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ग्राम दुधार थाना कांधला शामली से लाइनमैन (संविदाकर्मी) रामबीर सिंह विद्युत उपकेन्द्र ग्राम दुधार पुत्र स्व0 रमेशचन्द्र निवासी ग्राम गढी रामकौर थाना कांधला जनपद शामली को दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।




