लखनऊ। (अभिनव प्रभात न्यूज़ संवाददाता) ठाकुरगंज में दहेज में कार और दो लाख रुपये न मिलने पर पीड़िता ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। बालागंज निवासी पीड़िता के मुताबिक तीन वर्ष पहले उनका निकाह लखीमपुर खीरी निवासी फुरकान अली से हुआ था। पीड़िता के मुताबिक निकाह के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का आरोप लगा प्रताड़ित करने लगे। बात-बात पर उसकी पिटाई कर देते थे।
समय पर उसे खाना भी नहीं देते थे। कुछ समय से पति फुरकान दहेज में कार और दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। इतना दहेज लाने में असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जब पति के खिलाफ थाने में शिकायत की तो ससुराल वाले घर आ धमके। पति ने पिटाई कर तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक पति फुरकान, ससुर अहमद, सास सरीफुन, देवर इरफान, ननद सायबा पर केस दर्ज कर लिया गया है।




