November 7, 2026 3:09 am

दिलावर नगर में अवैध शराब ठेके से महिलाएं परेशान, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर ठेका हटाने की मांग

​फोटो: मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराया गया शिकायती पत्र।

मलिहाबाद, लखनऊ (संवाददाता): राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिलावर नगर निवासी कमलेश (पुत्र भग्गा) ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र दर्ज कराकर आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शराब का ठेका गोसवा पंचायत के नाम आवंटित किया गया था। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी और तानाशाही के चलते इस अवैध शराब ठेके को दिलावर नगर पंचायत में संचालित कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगातार कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

कमलेश ने बताया कि जिस गली में यह शराब ठेका चल रहा है, वहां से रोजाना महिलाओं, लड़कियों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। सुबह-शाम महिलाएं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने इसी रास्ते से जाती हैं। ठेके पर जुटने वाले शराबी आए दिन गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करते हैं, जिससे महिलाओं और छात्राओं को भारी मानसिक उत्पीड़न व सुरक्षा के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इस पूरी स्थिति का फायदा स्थानीय पुलिस को पहुंचता है, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

स्थानीय निवासियों और महिलाओं की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है और दिलावर नगर से इस अवैध शराब ठेके को तत्काल दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!