August 8, 2026 2:26 am

दिव्यांग विकास सोसाइटी की समीक्षा बैठक आयोजित

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज दिव्यांग विकास सोसाइटी के द्वारा लखनऊ के मलिहाबाद में राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार जी के द्वारा समीक्षा बैठक बुलाई गई जिसमें उपस्थित रहे राष्ट्रीय महासचिव अनिल कनौजिया, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष विमल राठौर, महिला मंच के जिला अध्यक्ष रेखा रावत, जिला सचिव ताहिर, जिला सचिव संतकुमार, जिला उपाध्यक्ष संतोष, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश, महिला मंच के ब्लॉक अध्यक्ष गीता,रामरति जी, सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में आगे के कार्यक्रमों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को आदेश दे दिया गया है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र व ग्राम पंचायत में संगठन को मजबूत करने का काम करें।

दिव्यांग को विधवा वृद्धा असहाय आदि लोगों को संगठन में जोड़ने का काम सभी करेंगे सभी दिव्यांगों को हक और अधिकार दिलाने के लिए सभी दिव्यांग भाई-बहन संगठन से जुड़ने का काम करें पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के माध्यम से अभी तक किसी भी समस्या का निस्तारण अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है। इस मामले पर भी चर्चा की गई जिसको लेकर के जल्द ही एक बड़ा आंदोलन अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!