August 8, 2026 2:22 am

दिव्यांग विकास सोसाईटी ने दिव्यांगो की विभिन्न समस्याओं को लेकर किया एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज दिव्यांग विकास सोसाईटी के द्वारा मलिहाबाद के तहसील में दिव्यांग भाइयों बहनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर के एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का काम किया गया।

वहीं उपस्थित रहे दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह आजाद जिन्होंने अपने जोरदार भाषण में सरकार और सरकारी कर्मचारी तथा अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार और सरकारी अधिकारी दिव्यांगों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं इसलिए पूरे दिव्यांग समाज में आक्रोश है यदि हमारी समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं किया जाता तो होगा बहुत बड़ा आंदोलन।

वही उपस्थित रहे राष्ट्रीय महासचिव अनिल कनौजिया जी ने सरकार तथा सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिव्यांग दर-दर भटक रहा है जिसके पास ना शौचालय है ना ही आवास ना ही अंत्योदय राशन कार्ड है ना ही आयुष्मान कार्ड है जो की बुनियादी ज़रूरतें हैं जिस पर सरकार और सरकारी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए दिव्यांग समाज भीख मांगने के लिए मजबूर हो चुका है लेकिन अब लड़ाई आर पार की होगी सरकार और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ,वहीं उपस्थित रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ,जिला अध्यक्ष विमल राठौर, कार्यालय प्रभारी सुरेश ,ब्लॉक अध्यक्ष तारीख अहमद, महिला मंच के ब्लॉक अध्यक्ष शालू ,ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला मंच की अफसाना ,गीता, रामरति ,संतोष रामगोपाल तथा सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!