June 4, 2026 12:31 am

देश में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जय हिंद के जयकारों से गुंजा पूरा देश

क्षेत्र में पंचायत भवन जिंदौर क्षेत्र के सभी स्कूलों, थाना तहसील ब्लॉक हर जगह किया गया झंडा रोहण धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

मलिहाबाद लखनऊ। संपूर्ण भारत में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से खुशियां मना रहा है। वहीं भारतीय कोने कोने में सरकारी दफ्तर, प्राइवेट दफ्तर अनेकों स्थानों ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना कर नौजवानों ने देशभक्ति नेताओं को कोटि कोटि नमन कर श्रद्धांजलि देने के साथ उनके विचारों को उनके आत्मकथाओं को उनके त्याग और बलिदान को याद कर उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। क्योंकि जो आज हम और हमारे देश के नागरिक खुशियां मना रहे हैं उन्हें वीर शहीदों की देन है आज अगर विदेश के प्रत्येक नागरिक एकत्रित होकर व संगठित होकर इस स्वतंत्रता दिवस को खुशियां मना रहे हैं तो उन वीरों की देन है क्योंकि उन्होंने अपना घर द्वार सब छोड़ कर अपनी जान को हथेली पर रखकर के हमारे लिए हमारे देश के लिए अपनी प्राणों के का त्याग कर दिया लेकिन हमें गुलामी से मुक्त कर गए मैं आज उनके उनको कोटि-कोटि नमन करता हूं श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके विचारों को उनकी आत्मकथाओं को उनके त्याग और वरदान को याद कर उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हैं

थाना प्रभारी सुरेश सिंह मलिहाबाद प्रभारी अनुभव सिंह रहीमाबाद, तहसील के तहसीलदार पंचायत भवन जिंदौर ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी भतोइय रिजवान उर्फ फैसल खान गौदा मोजमनगर प्रधान सुशील तरौना के कसमंडी कला सहित आंगनबाड़ी केंद्र कसमंडी कला में झंडा रोहण करके 15 अगस्त बड़े धूमधाम से मनाया गया आपको बाताते चले की ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी ध्यान से पढ़ाई करें। जिससे अपने मां-बाप का नाम रोशन करें और स्कूल का नाम भी रोशन होगा इसके साथ-साथ ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की बच्चों ने शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया इसके बाद बच्चों को मिष्ठान कराया गया इसी कड़ी में ग्राम प्विकास अधिकारी संजय गिरी ने कसमंडी कला ग्राम पंचायत में झंडारोहण किया और उसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में भी झंडा रोहण किया उसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को मेडल प्रमाण पत्र देकर ने सभी को मिष्ठान व जलपान करवाया कार्यक्रम के दौरान सरकारी स्कूलों व प्राइवेट स्कूलों‌ के प्रिंसिफल,अध्यापिकाओं व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ग्राम पंचायत भवन ब्लॉक में झंडारोहण के अनिल गौतम, अनिल सिंह ग्राम विकास अधिकारी संजय गिरी सहित समस्त विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!