August 8, 2026 2:21 am

धान काटने की मशीन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत

रायबरेली। (संवाददाता) रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में धान काटने की मशीन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक नसीराबाद थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के लोग कही जा रहे थे कि अचानक वह धान काटने की मशीन की चपेट में आ गए। जिससे मोटरसाइकिल सवार नीलेश (14) पुत्र शेष पाल और उसकी मां निर्मला देवी (40) पत्नी शेष पाल इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां दोनों मां बेटे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वाहन परिवार के शेष पाल चला रहा था और वह भी घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक धान काटने की हार्वेस्टर मशीन पुलिस ने कब्जे में ले ली है लेकिन चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!