August 8, 2026 2:26 am

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान निर्माता बाबा साहब का जन्म दिवस

सीतापुर। ग्राम पंचायत बरातपुर , ब्लाक व थाना महोली जिला सीतापुर में डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया यह रैली सपाटपुर , कुइंयाडीह, महेवा, इनायत नगर, पाल्हापुर, बरातपुर , चन्दपुरवा से होते हुए अम्बेडकर पार्क बंभौरा में सम्पन्न हुई। जहां पर केक काटकर सैकड़ों लोगों ने एक साथ गगनचुंबी नारों और जय जय जय जय जय भीम बच्चों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर करते हुए सभी खुशियां मना रहे थे।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार जी ने बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट की उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाओ ऐसा बताया और बताया कि एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पढ़ेगा वह दहाड़ेगा। रैली में शामिल हुए सभी लोगों को संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जो भी लोग शामिल हुए उनका प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार जी ने बहुत बहुत आभार जताया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!