August 8, 2026 2:28 am

धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती

सिद्धमुख। डॉ. अंम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वधान में सिद्धमुख कार्यलय में संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की 133 वीं जयंती मनाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बरोड़ ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में तहसील सिद्धमुख कमेटी का गठन किया। जिसमें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बरोड़,जिला प्रवक्ता पृथ्वीसिंह बेरवाल, तहसील अध्यक्ष सोमबीर बेरवाल, तहसील महामंत्री दिनेश, झीण्डूराम धोलिया रामनिवास, बलवंत, प्रवीण, ,दोलतराम मेहरा, सुरेन्द्र , अनिल एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने पुष्प अर्पित किया और अपने विचार रखे। सिद्धमुख तहसील कमेटी का गठन किया तहसील अध्यक्ष पद विनोद ढिगारला , रघुवीर शिला उपाध्यक्ष , राजकुमार रोलण महामंत्री नियुक्त किया गया। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया अंधविश्वास पाखंड नशा समाज में फैली बुराईयों दुर कर शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज को जागरूक कर सकते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!